Valentine’s Day Kyu Manaya Jata hai? | जाने वैलेंटाइन डे की शुरूआत कैसे हुई?

आज हम बात करेंगे वैलेंटाइन डे (Valentine’s Day) के बारे में। वैलेंटाइन डे क्यू मनाया जाता है? वैलेंटाइन डे क्या है? Valentine’s Day की शुरूआत कैसे हुई? वैलेंटाइन डे 14 फरवरी को क्यू मनाया जाता है?
वैलेंटाइन डे क्या है? (What is Valentine’s Day?)
पूरी दुनियां में 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे (Valentine’s Day) “प्यार के दिन” के रूप में मनाया जाता है। वैलेंटाइन वीक 7 फरवरी से शुरू होता है और 14 फरवरी तक चलता है। वेलेंटाइन डे के दिन कपल एक दुसरे से प्यार का इज़हार करते है। वैलेंटाइन का क्रेज ज्यादातर युवाओं में देखने को मिलता है। वैलेंटाइन डे को ले कर बहुत सारी कहानियां है। लेकिन क्या आप जानते है इसकी शुरूआत कैसे हुए। आइए जानते है वैलेंटाइन डे की शुरुआत कैसे हुई?
वैलेंटावैलेंटाइन डे की शुरुआत कैसे हुई? (How did Valentine’s Day start?) | History of Valentine’s Day
वैलेंटाइन डे का इतिहास प्रेम और बलिदान की एक अनोखी कहानी से जुड़ा है। यह घटना लगभग 269-270 ईस्वी की है, जब रोमन साम्राज्य पर राजा क्लॉडियस गोथिकस द्वितीय का शासन था। राजा का मानना था कि प्रेम और विवाह से पुरुषों की बुद्धि और शक्ति कमजोर हो जाती है, जिससे वे युद्ध में अपनी प्रतिबद्धता और क्षमता खो देते हैं। इसी सोच के चलते उसने सैनिकों के विवाह पर कठोर प्रतिबंध लगा दिया।
लेकिन रोम में संत वैलेंटाइन नाम के एक कैथोलिक पादरी थे, जो प्रेम और विवाह के महत्व को समझते थे। वे राजा के आदेश से सहमत नहीं थे और उन्होंने गुप्त रूप से कई सैनिकों और अधिकारियों का विवाह कराया। जब यह बात राजा क्लॉडियस को पता चली, तो उसने संत वैलेंटाइन को कारागार में डालने का आदेश दिया।
कैद के दौरान भी संत वैलेंटाइन प्रेम और करुणा का संदेश देते रहे। ऐसा कहा जाता है कि उन्होंने जेलर की अंधी बेटी को अपने आशीर्वाद से दृष्टि प्रदान की। यह भी माना जाता है कि उन्होंने अपनी मृत्यु से पहले उस लड़की को एक पत्र लिखा, जिस पर अंत में लिखा था – “तुम्हारे वैलेंटाइन की ओर से”।
राजा क्लॉडियस को यह स्वीकार नहीं था, और 14 फरवरी 269 ईस्वी को उन्होंने संत वैलेंटाइन को मृत्युदंड दे दिया। इसी दिन की याद में और संत वैलेंटाइन के प्रेम व बलिदान को श्रद्धांजलि देने के लिए, हर साल 14 फरवरी को ‘वैलेंटाइन डे’ मनाया जाता है।
आज वैलेंटाइन डे दुनिया भर में प्यार और स्नेह का प्रतीक बन चुका है, जहां लोग अपने प्रियजनों के प्रति अपने प्रेम को दर्शाते हैं।

वेलेंटाईन डे क्यों मनाया जाता है? (Why is Valentine’s Day celebrated?)
वैलेंटाइन डे प्रेम, त्याग और स्नेह का प्रतीक माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि 14 फरवरी 269 ईस्वी को संत वैलेंटाइन ने प्रेम और विवाह के समर्थन में अपने प्राणों की आहुति दी थी। इसी कारण, उनकी स्मृति में इस दिन को ‘प्यार के दिन’ के रूप में मनाया जाने लगा।
एक अन्य मान्यता के अनुसार, संत वैलेंटाइन ने अपनी मृत्यु से पहले अपने जेलर की नेत्रहीन बेटी जैकोबस को अपनी आँखें दान की थीं और उसे एक पत्र लिखा था, जिसके अंत में उन्होंने लिखा – “तुम्हारा वैलेंटाइन”। यह प्रेम, करुणा और बलिदान का एक अद्भुत प्रतीक बन गया।
समय के साथ यह प्रथा पूरे विश्व में फैली, और आज 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे प्रेम और स्नेह के उत्सव के रूप में मनाया जाता है, जहाँ लोग अपने प्रियजनों के प्रति अपने भावनाओं को व्यक्त करते हैं।
14 फरवरी यानी वेलेंटाइन डे के दिन लोग क्या करते है?
वैलेंटाइन डे क़ो प्रेम का त्योहार भी कहा जाता है। यह आज कल त्यौहार के रूप में मनाया जाने लगा है। 7 फरवरी से वेलेंटाइन वीक की शुरूआत होती है और 14 फरवरी को प्रेमी जोड़े धूमधाम से वेलेंटाइन मनाते हैं।
वेलेन्टाइन्स डे के दिन कपल्स एक दूसरे को गुलाब, चॉकलेट और दूसरे उपहार देकर अपने प्यार का इजहार करते हैं। इसे दुनिया में प्यार का सबसे बड़ा त्योहार माना जाता है। यह एक हफ्ते तक चलता है। शादीशुदा लोग भी इस मौके पर एक-दूसरे को उपहार देकर अपनी बॉन्डिंग को मजबूत करते हैं।
यह 7 दिन चलता है और 7 दिन मनाए जाने के पीछे भी एक कारण है। माना जाता है की फरवरी महीने में वसंत का आगमन होता है, जिसे ऋतुराज कहा गया है। इस ऋतु में रंग-बिरंगे फूल खिलते हैं और वातवरण में एक मादकता छा जाती है। इस मौसम में लोगों के दिल में प्यार की भावना स्वाभाविक तौर पर उमड़ती है।
वैलेंटाइन डे का प्रचलन भारत में भी बढ़ गया है, इस दिन हमारे देश के नौजवान अपने वेलेंटाइन को गिफ्ट देते है, प्यार का इजहार करते है और अपने वेलेंटाइन यानी प्यार के साथ एक क्वाल्टी टाइम बिताना चाहते है। इस दिन मॉल, रेस्टोरेंट, पार्क का नज़ारा कुछ अलग ही देखने को मिलता है जगह जगह कपल मस्ती करते हुए मिलते है। साथ ही ये भी देखने को मिलता है की कुछ लोग इस संस्कृति का विरोध कर रहे है।
कुछ लोग मानते है की ये भारत की संस्कृती नही है इस लिए ये पर्व सामाजिक स्थल पर न मनाया जाय, जिस वजह से इसका विरोध भी होता है।

वैलेंटाइन वीक में किस दिन क्या होता है? | What is Valentine’s Day Week?
वेलेंटाइन डे की शुरूआत 7 दिन पहले हो जाती है। 7 तारीख से 14 तारीख तक मनाया हर एक दिन किसी न किसी दिन के रूप मे मनाया जाता हैं। एक वीक तक चलने वाला यह पर्व वेलेंटाइन वीक के नाम से जाना जाता है। आइए जानते है की किस दिन क्या होता है।
7 फरवरी (7 February – Rose Day)
वैलेंटाइन वीक का पहला दिन 7 फरवरी का होता है इस दिन क़ो रोज डे कहा जाता है। जब प्रेमी जोड़े एक-दूसरे को गुलाब का फूल गिफ्ट कर अपनी भावनाओं का इजहार करते हैं। इस दिन को रोज़ डे बोलते है।
Rose Day Shayari in Hindi | Rose Day Quotes, Wishes in Hindi
8 फरवरी (8 February – Proposal Day)
वेलेंटाइन वीक का दूसरा दिन 8 फरवरी का होता है इस दिन को प्रपोज डे बोलते है। इस दिन प्रेमी-प्रेमिका एक-दूसरे को प्रपोज करते हैं। अपने प्यार का इजहार करते है। जो किस्मत वाले होते हैं, उनके प्रेम का प्रस्ताव स्वीकृत हो जाता है।
9 फरवरी (9 February – Chocolate Day)
वेलेंटाइन वीक का तीसरा दिन 9 फरवरी का होता है इस दिन को चॉकलेट डे कहा जाता है। इस दिन प्रेमी जोड़े एक-दूसरे को गिफ्ट के रूप में चॉकलेट देते हैं।
10 फरवरी (10 February – Teddy Day)
वेलेंटाइन वीक का चोथा दिन 10 फरवरी का होता है इस दिन को टेडी डे रूप में मनाया जाता है। जिसमें टेडी बीयर गिफ्ट के रूप में दिए जाते हैं।
Teddy Day Shayari in Hindi | Teddy Day Quotes, Wishes, Status
11 फरवरी (11 February – Promise Day)
वेलेंटाइन वीक का पाँचवा दिन 11 फरवरी को होता है इस दिन प्रॉमिस डे मनाया जाता है। इस दिन प्रेमी जोड़े एक दूसरे के साथ जीने-मरने की कसमें खाते हैं। एक दूसरे से कुछ प्रोमिस करते है।
12 फरवरी (12 Februrary – Hug Day)
वेलेंटाईन वीक का छटवा दिन 12 फरवरी का होता है इस दिन हग डे रूप के मनाया जाता है। इस दिन प्रेमी जोड़े और भी करीब आते हैं और आलिगंनबद्ध होते हैं।
13 फरवरी (13 February – Kiss Day)
वेलेंटाइन वीक का सातवाँ दिन 13 फरवरी का होता है इस दिन किस डे रूप में मनाया जाता है। इस दिन प्रेमी जोड़े एक-दूसरे का चुंबन लेते हैं। इससे नजदीकी और बढ़ती है।
14 फरवरी (14 February – Valentine’s Day)
वेलेंटाइन वीक का अंतिम दिन 14 फरवरी का होता है और इसी दिन को वेलेन्टाइन्स डे के रूप में मनाया जाता है। जिस दिन प्रेमी जोड़े एक हो जाते हैं। इस दिन प्रेमी जोड़े एक दुसरे के साथ क्वॉलिटी टाइम बिताते है। अपने वेलेंटाइन को 🌹 (Rose) देते है प्यार करते है। इस प्रकार इस वीक का समापन होता है। इस त्योहार को लोग पूरे विश्व में मनाते है।
ये है Valentine’s Day week list of 2025
Date & Day | Name of the Day |
7 February 2025, Friday | Rose Day |
8 February 2025, Saturday | Proposal or Propose Day |
9 February 2025, Sunday | Chocolate Day |
10 February 2025, Monday | Teddy Day |
11 February 2025, Tuesday | Promise Day |
12 February 2025, Wednesday | Hug Day |
13 February 2025, Thursday | Kiss Day |
14 February 2025, Friday | Valentine’s Day |
14 फरवरी हिंदु धर्म में माता पिता का दिन।
हिंदू धर्म मे 14 फरवरी के दिन एक और त्योहार मनाया जाने लगा है। जैसे इस दिन शहरों में लोग इस त्योहार को माता पिता के पूजन के नाम से जानने लग गये है। इस दिन लोग आपने माता पिता की पूजा करते है। उनकी लम्बी आयु की कामना करते है।
आज कल के बच्चों को विदेशी संस्कृति का खुमार है इसलिए अपनी संस्कृति को भुलकर वैलेंटाइन डे सेलिब्रेट करते है। इसलिए कुछ लोग इसका विरोध करते है हिंदू धर्म के लोग इस दिन का प्रचार करते है ओर बच्चों को वेलेन्टाइन्स डे की जगह माता पिता पूजन के लिए जागृत करते है ताकि बच्चों को अच्छे संस्कार मिल सके।
FAQs
Qus: 14February को क्या बोलते है?
Ans: 14 फरवरी को वेलेंटाइन डे के रूप में मनाया जाता है।
Qus: वेलेंटाइन का त्योहार कितने दिन पहले शुरू हो जाता है?
Ans: वैलेंटाइन का त्योहार 7 दिन पहले शुरू हो जाता है।
Qus: पहला वैलेंटाइन कब मनाया गया था?
Ans: सबसे पहला वैलेंटाइन 14 फरवरी 496 AD में मनाया गया।
Qus: पहला दिन कब ओर कौनसा होता है?
Ans: 7 February को ओर रोज़ डे होता है।
Qus: वैलेंटाइन डे को किसको मौत के घाट उतार दिया गया?
Ans: क्लाउडियस ने संत वेलेंटाइन को मौत के घाट उतरवा दिया।
यह सभी देखें –
- 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस क्यों मनाते हैं? | Know About 26 January in Hindi
- गणेश चतुर्थी क्यू मनाते है? | Know About Ganesh Chaturthi in Hindi
- Basant Panchami Wishes, Quotes in Hindi
- Mahashivratri Quotes in Hindi | Mahashivratri Wishes in Hindi
- Basant Panchami क्यों मनाते है? | Why is Basant Panchami Celebrated?
- राम नवमी क्यों मनाते है? | Why do we celebrate Ramnavami?
Acchi knowledge provide ki aapne